HomeUttarakhandAlmoraSports News : लक्ष्य सेन पहुंचे क्वॉर्टर फ़ाइनल में, फ्रेंच ओपन सुपर...

Sports News : लक्ष्य सेन पहुंचे क्वॉर्टर फ़ाइनल में, फ्रेंच ओपन सुपर सीरीज़

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

26 से 31 अक्तूबर तक पेरिस, फ्रांस में आयोजित फ्रेंच ओपन सुपर सीरीज़ 750 में लक्ष्य ने शानदार प्रदर्शन करते क्वॉर्टर फ़ाइनल में स्थान बना लिया।

उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि लक्ष्य सेन के रूप में फ्रेंच ओपन में पुरुष वर्ग में एक मात्र चुनोती बची है, जबकि महिलाओं में भी सिंधु ही एक मात्र महिला मैदान में है। प्री क्वॉर्टर में लक्ष्य ने सिंगापुर के लो किन येव को सीधे सेटों में 21-13 व 21-18 से हराया। लक्ष्य थोड़े दिन पूर्व डच ओपन के फ़ाइनल में सिंगापुर के इसी खिलाड़ी से हारे थे। सिंगापुर के इस खिलाड़ी ने फ्रेंच ओपन के पहले दौर में मलेशिया के ऑल इंगलेंड चैम्पीयन ली जी जिया को हराया था।

पहले दौर में लक्ष्य ने आयरलेंड के खिलाड़ी नहत नग्योंन को भी सीधे सेटों में 21- 10 व 29-16 से हराया था। क्वॉर्टर फ़ाइनल में लक्ष्य की टक्कर कोरिया के खिलाड़ी हीयो कुवांघी से होगी। लक्ष्य सेन की विश्व रैंकिंग अब 22 वें नम्बर में आ चुकी है। लक्ष्य सेन को प्रतियोगिता में पहली वरीयता प्राप्त थी, क्योंकि लक्ष्य पिछले टूर्नामेंट के विजेता थे।

लक्ष्य के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के चीफ पैटर्न अशोक कुमार समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार व खेल प्रेमियों ने बधाई प्रेषित करते हुए हुए क्वॉर्टर फ़ाइनल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। लक्ष्य सेन के शानदार प्रदर्शन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के चीफ पैटर्न अशोक कुमार समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार व सभी खेल प्रेमियों व खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments