HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : ढाई आंखर लेखन में अल्मोड़ा के शिक्षक डा. जलाल ने...

अल्मोड़ा : ढाई आंखर लेखन में अल्मोड़ा के शिक्षक डा. जलाल ने राज्य स्तर पर जीता प्रथम पुरस्कार, 25000 का चेक मिला

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। भारतीय डाक विभाग द्वारा बड़े स्तर पर आयोजित ढाई आंखर लेखन प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के शिक्षक डा. ललित जलाल ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्हें इनाम स्वरूप 25 हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया है। इसके साथ ही उनका राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हो गया है।
गौरतलब है कि भारतीय डाक विभाग ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ढाई आंखर लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। जो 1 अगस्त 2019 से प्रारंभ होकर 30 नवंबर 2019 तक चली। पत्र लेखन व लेखन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय था — प्रिय बापू आप अमर हैं। जिसे हिंदी, अंग्रेजी या स्थानीय भाषा में लिखने की छूट थी। दो वर्गों में हुई इस प्रतियोगिता में दो श्रेणियां थीं, एक अंतरदेशीय पत्र लेखन व दूसरा लिफाफा श्रेणी। इस प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर अल्मोड़ा के शिक्षक डा. ललित जलाल ने प्रथम स्थान पाया है। डा. जलाल वर्तमान में राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा में विज्ञान अध्यापक हैं। अब उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हो गया। उन्हें राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रधान डाकघर अल्मोड़ा के पोस्टल अधीक्षक जगत सिंह बिष्ट ने प्रथम पुरस्कार का इनाम 25 हजार रूपये का चेक प्रदान किया। इस मौके पर डाकघर के विशाल साह समेत अन्य लोग मौजूद थे। ज्ञात रहे इसी श्रेणी का प्रथम पुरस्कार महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भी जीत चुके हैं।
डा. जलाल ने प्रतियोगिता की जीत का श्रेय अपने गुरूजनों प्रो. एनएस भंडारी, प्रो. पीडी जुयाल, प्रो. वीडीएस नेगी, प्रो. डीएस पोखरिया, डा. दीपा जलाल को दिया है। डा. जलाल ने कहा है कि वह इस इनाम की धनराशि को अगले वर्ष आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में छात्रों के लिए लेखन सामग्री व अंतरदेशीय पत्र क्रय करने तथा विवेकानंद अध्ययन एवं अनुसंधान केंद्र में गांधाी साहित्य की पुस्तकें क्रय करने में खर्च करेंगे। इधर राम चंद्र सिंह रौतेला, मदन भंडारी, रमेश बिष्ट, जगदीश पांडे व सुरेश चंद्र पाठक आदि शिक्षकों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments