HomeUttarakhandAlmoraखीम सिंह मोहन सिंह फर्म के स्वामी अरुण रौतेला पंचतत्व में विलीन

खीम सिंह मोहन सिंह फर्म के स्वामी अरुण रौतेला पंचतत्व में विलीन

ADVERTISEMENTSAd

👉 बुधवार को आया था हार्ट अटैक

🔥 विश्वनाथ घाट में हुआ अंतिम संस्कार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। ​प्रतिष्ठित मिष्ठान विक्रेता खीम सिंह मोहन सिंह फर्म के मालिक अरुण रौतेला का अचानक दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया, वे 62 वर्ष के थे। उनके निधन के बाद से शहर में शोक की लहर दौड़ गई। आज उनकी यहां विश्वनाथ घाट में अत्यंत गमगीन माहौल में अंत्येष्टि की गई।

उल्लेखनीय है कि अरुण रौतेला नियमित रूप से अपने प्रतिष्ठान में बैठा करते थे और क्षेत्र में एक लोकप्रिय व्यापारी के रूप में उनकी पहचान थी। गत दिवस उनका चौघानपाटा स्थित आवास शिव भवन में अचानक हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। सुबह पार्थिव देह की उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान शिव भवन से विश्वनाथ घाट को निकली। जहां अत्यंत गमगीन माहौल में उनका दाह संस्कार किया गया।

यहां नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी अरुण रौतेला के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से ही है। अल्मोड़ा जिला व्यापार मंडल, नगर व्यापार मंडल परिवार और समस्त व्यापारी और सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। अध्यक्ष सुशील साह ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जाहिर की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments