HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः जिले में भाजपा आईटी सेल के मंडल संयोजक नियुक्त

अल्मोड़ाः जिले में भाजपा आईटी सेल के मंडल संयोजक नियुक्त

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः जिले में भाजपा के आईटी सेल के मंडल संयोजकों की नियुक्ति कर दी गई है। यह नियुक्ति पार्टी जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा की सहमति के बाद भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक गोविंद सिंह मटेला ने की। इसमें अल्मोड़ा नगर मंडल से प्रकाश जोशी व ग्रामीण मंडल से अर्जुन लटवाल को आईटी संयोजक बनाया गया है।

इनके अलावा लमगड़ा मंडल से दिनेश बोरा, जैंती भनोली मंडल से शंकर सिहं नगरकोटी, दन्या मंडल से गोकुल पान्डे, जागेश्वर मंडल से सौरभ पाटनी, भैंसियाछाना मंडल से शंकर सुयाल, हवालबाग मंडल से गोकुल कनवाल, स्याहीदेवी मंडल से गोकुल कान्डपाल, सोमेश्वर मंडल से बसंत कैडा़, ताकुला मंडल से प्रकाश भाकुनी, मछखाली मंडल से दिवान बोरा को संयोजक बनाया गया है। इन सभी मंडल संयोजकों से अपेक्षा की गई है कि वे संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments