⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: जागेश्वर विधानसभा की उपेक्षा का आरोप, लमगड़ा में प्रदर्शन

अल्मोड़ा: जागेश्वर विधानसभा की उपेक्षा का आरोप, लमगड़ा में प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS

— ब्लाक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सतवाल के नेतृत्व में नारेबाजी व धरना
— बड़े दावे करने वाली सरकार गैस सिलेंडर तक नहीं पहुंचा पा रही: कुंजवाल

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार में जागेश्वर विधानसभा की लगातार उपेक्षा हो रही है। इसी उपेक्षा के विरोध में पूर्व कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष सतवाल के नेतृत्व में आज बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने लमगड़ा में धरना देकर आवाज बलंद की। इस धरने में विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल भी शामिल हुए।

🔴 BREAKING NEWS

अल्मोड़ा की नाक कट गई! इजराइली पर्यटक ने दिखाई कड़वी हकीकत

यहाँ क्लिक करें और सच देखें 🎥

लमगड़ा के पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष दीवान सतवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता व स्थानीय लोग पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार बड़ी संख्या में लमगड़ा बाजार पर पहुंचे और क्षेत्र की उपेक्षा के विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कहा कि विकास के बड़े—बड़े दावे करने वाली भाजपा सरकार आज जागेश्वर की जनता को घरेलू गैस सिलेंडर तक उपलब्ध नहीं करा पा रही है। जो बेहद शर्मनाक है। पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल ने कहा कि अपने कार्यकाल में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने सभी मोटर मार्गों को प्रस्तावित कर दो सड़कों में गैस वाहन वितरण के लिए चालू​ किया था और कई गांवो में गैस वाहन भिजवाने की व्यवस्था की थी, लेकिन भेदभाव का रुख अपनाते हुए वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद दोनों लिंक मोटर मार्गों को बन्द करा दिया गया है। जिससे बड़ी मुश्किलें पैदा हो गई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गैस के सिलेंडरों का मूल्य बढ़ाकर लगातार आम आदमी की जेब को खाली कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अधिकारियों को दबाव में लेकर बदले की भावना से काम कर रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। श्री सतवाल ने कहा कि यदि प्रशासन ने अविलम्ब जागेश्वर विधानसभा के सभी लिंक मार्गों में गैस वितरण वाहन की व्यवस्था नहीं की, तो उग्र आन्दोलन के साथ गैस वितरण वाहन को लमगड़ा में रोक दिया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी सम्बन्धित विभाग की होगी।

धरना एवं विरोध प्रदर्शन में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व लमगड़ा ब्लाक अध्यक्ष दीवान सिंह सतवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष मनोज रावत, पूर्व प्रमुख महेन्द्र मेर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपा सतवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नंदी आर्या, ग्राम प्रधान सत्यों नीमा सतवाल, प्रधान जोशीधूरा सचिन बोरा, प्रधान बलमा पूजा देवी, प्रधान धूरासंग्रोली गीता पाण्डे, प्रधान तोली मीना डसीला, प्रधान मेरगांव लाल सिंह मेर, प्रधान रतखान हंसा दत्त तिवारी, प्रधान नाटाडोल पुष्पा आर्या, प्रधान भांगा देवली रेखा देवी, गोपाल चौहान, रमेश मेलकानी, प्रधान अनूली नवीन चन्द्र जोशी, प्रधान बड्यूड़ा विजय कुमार, ललित सतवाल, दिनेश रावत, महिपाल प्रसाद, प्रताप राम, चन्दन बिष्ट, गोपाल माहरा, पानसिंह बर्गली, प्रधान छमूली आनन्द अधिकारी, प्रधान उल्सेटी कुसुम सिमवाली, प्रधान राजेन्द्र बिलवाल, प्रधान सिरसोड़ा रमेश समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

जीएम के आश्वासन पर धरना समाप्त

लमगड़ा में गैस सर्विस को लेकर आज शुरू हुआ धरना गैस सर्विस के महाप्रबंधक की वार्ता व सकारात्मक आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया गया।हुआ यूं कि धरने के दौरान गैस सर्विस के महाप्रबंधक ने दूरभाष पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद​ सिंह कुंजवाल से वार्ता की और आश्वासन दिया कि एक माह के भीतर जिन ग्राम सभाओं की कच्ची व पक्की सड़कों पर गैस वाहन का प्रस्ताव आएगा, उन सड़कों पर एक माह में गैस वाहन पहुंच जाएंगे। महाप्रबंधक ने धरना समाप्त करने का अनुरोध किया। श्री कुंजवाल ने दूरभाष पर ही गैस सर्विस के महाप्रबंधक श्री पाण्डे से कहा कि इस आश्वासन पर धरना समाप्त किया जा रहा है, लेकिन अगर एक माह के भीतर जागेश्वर विधानसभा के सभी प्रस्तावित मार्गों पर गैस वितरण वाहन नहीं पहुंचे, तो वे नैनीताल में उनके कार्यालय के बाहर धरना प्रारम्भ करेंगे। फिलहाल यह धरना समाप्त कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments