HomeUttarakhandAlmoraALMORA BREAKING NEWS: लैंगिक अपराध मामले में अभियुक्त को 5 साल की...

ALMORA BREAKING NEWS: लैंगिक अपराध मामले में अभियुक्त को 5 साल की कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अपर सत्र न्यायाधीश मनीष कुमार पांडे की अदालत ने लैंगिक अपराध के मामले में फैसला सुनाते हुए अभियुक्त को अलग—अलग धाराओं में कुल पांच साल के कारावास एवं 28,500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

अभियोजन की कहानी के मुताबिक मामला 10 जून 2019 का है। मामले के अनुसार बीरबल पुत्र स्व. कमल सिंह, निवासी ग्राम ताल, पोस्ट ताल, तहसील चौखुटिया, जिला अल्मोड़ा हाल निवासी मल्ली मिरई, तहसील थाना द्वाराहाट, जिला अल्मोड़ा ने लैंगिक अपराध की घटना को अंजाम दिया। वह पीड़िता को विकलांगता का फायदा उठाकर रात घर के आंगन से घसीट ले गया और नीचे खेत में झ़ाड़ी की आड़ में ले जाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करने लगा। पीड़िता अपनी दादी के साथ गौशाले में रहती थी। दादी के चिल्लाने पर परिवार व आसपास के लोग बाहर आए। उन्होंने बीरबल को रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस बुलाई। पुलिस ने बीरबल को हिरासत में ले लिया।

Big Breaking : पुन: लॉकडाउन के हालात ! इन पांच राज्यों में स्कूल—कालेज बंद करने के आदेश

थाना द्वाराहाट में वादी मुकदमा जितेंद्र सिंह नेगी ने तहरीर दी। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा—363, 376, 456 व 323 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया और गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया। विवेचना अधिकारी ने विवेचना पूरी कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया।

Breaking News : चार जजों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप

मामले का विचारण अपर सत्र न्यायाधीश अल्मोड़ा के न्यायालय में चला। मामले में अभियोजन की ओर से 14 गवाहों को परीक्षित कराया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी पूरन सिंह कैड़ा ने मामले में सबल पैरवी की तथा दस्तावेजी साक्ष्य अदालत में प्रस्तुत किए। अपर सत्र न्यायाधीश ने पत्रावली में मौजूद मौखिक व लिखित साक्ष्यों का परिशीलन करने के बाद फैसला सुनाया। जिसमें अभियुक्त बीरबल को धारा—363 के तहत तीन साल के कारावास व 5000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

ALMORA BREAKING NEWS: फर्जी अंकपत्र व प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी कर रहा प्रधानाध्यापक निलंबित, पक्ष रखने के लिए दिया एक और मौका

आदेश में यह भी कहा है कि अर्थदंड नहीं देने पर तीन माह का अतिरिक्त कारावास की सजा होगी। धारा 376 (1) सपठित धारा—511 के तहत 5 वर्ष के कारावास तथा 20 हजार रुपये का अर्थदंड और अर्थदंड नहीं देने पर 6 माह का अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा धारा—456 के तहत एक वर्ष का कारावास तथा 3000 रुपये के अर्थदंड तथा धारा—323 के तहत एक वर्ष के कारावास व 500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। व्यवस्था दी है कि उक्त सभी सजाएं साथ—साथ चलेंगी, लेकिन अर्थदंड के एवज में दी गई सजाएं अलग—अलग होंगी। इसके अलावा जिला कारागार मेंं बिताई गई अवधि सजा में सजायोजित होगी।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments