HomeUttarakhandNainitalHaldwani : गुपचुप भर्तियों का आरोप, भड़की एनएसयूआई, धरना—प्रदर्शन

Haldwani : गुपचुप भर्तियों का आरोप, भड़की एनएसयूआई, धरना—प्रदर्शन

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय पर गुपचुप तरीके से की गई 56 भर्तियों की जांच की मांग को लेकर आज एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा विश्वविद्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया गया।

जिलाध्यक्ष विशाल सिंह भोजक के नेतृत्व में हुए धरना—प्रदर्शन के दौरान हुई सभा में भोजक ने कहा की भारतीय जनता पार्टी की सरकार गुप—चुप तरीक़े से भर्तियां कर के योग्य युवाओं का हक मारने का काम कर रही है। साथ ही एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के इस्तीफ़े की मांग करी। मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा यह भर्तियां बिना शासन के आदेश के की गयी हैं,​ जिससे स्पष्ट होता है कि भ्रष्टाचार हुआ है।

धरना प्रदर्शन के दौरान गोविंद सिंह दानु, भुवन पाण्डेय, रक्षित बिष्ट, नाज़िम अन्सारी, अक्षत पाठक, पार्थ जोशी, निशांत जोशी, गौरव बिष्ट, विशाल कुमार, पंकज तिवारी, रजत भट्ट, अजय प्रशांत, पंकज खत्री, पंकज संवाल, अंकित जोशी, अशोक विश्वास, राजा धामी, गोविन्द मेहरा, विजय सम्मंत, सौरभ कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments