HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : पत्थरकोट में घटिया डामरीकरण का आरोप, हंगामा, काम रुकवाया

अल्मोड़ा : पत्थरकोट में घटिया डामरीकरण का आरोप, हंगामा, काम रुकवाया

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

📌 ग्रामीणों ने की जमकर नारेबाजी, जांच की मांग

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा पत्थरकोट में कथित रूप से किए जा रहे घटिया डामरीकरण के काम पर ग्रामीणों का सब्र आज जवाब दे गया। गुस्साए नागरिकों ने पहले तो जमकर हंगामा करते हुए डामरीकरण का काम रुकवा दिया। इसके बाद धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की।

दरअसल, पत्थरकोट में बन रही सड़क में खराब डामरीकरण की शिकायत ग्रामीणों द्वारा काफी समय से की जा रही है। आरोप है कि लंबे समय बाद बन रही पक्की सड़क में घटिया डामरीकरण हो रहा है।जिसके विरोध आज ग्रामीण एकजुट हो गए। उन्होंने विरोध प्रदर्शन कर विभाग और ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यहीं नहीं, ग्रामीणों ने डामरीकरण का काम भी रुकवा दिया। गुणवता नहीं सुधारने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

विरोध-प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि 1.6 किमी सड़क के डामरीकरण में ठेकेदार व लोक निर्माण विभाग की तरफ से लापरवाही बरती जा रही है। कार्यस्थल पर एकजुट ग्रामीणों ने डामरीकरण, सोलिंग की जांच कराने और नए सिरे से दोबारा डामरीकरण की मांग उठाई। वहीं ग्रामीणों ने मामले जांच होने तक कार्य बंद करने की चेतावनी दी।

धरना-प्रदर्शन में प्रधान प्रदीप कुमार, पूर्व प्रधान सत्य प्रकाश रावत, अखिलेश रावत, गजेंद्र सिंह रावत, महेंद्र सिंह रावत, बिशन रावत, कुशाल रावत, पवन बिष्ट, हर्षित रावत, रक्षित रावत, अमित सिंह समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

आधी रात को अचानक निरीक्षण पर पहुंचे आईजी भरणे

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments