HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : पड़ोसी पर गाली—गलौज व जान से मारने की धमकी देने...

रानीखेत : पड़ोसी पर गाली—गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, संयुक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

तहसील के ग्राम ऐरोली, किलकोट निवासी एक महिला ने अपने पड़ोसी पर गाली—गलौज व जान से मार देने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस आशय का ज्ञापन संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत को सौंपा है। ज्ञापन में कविता देवी पत्नी अजय चौहान ने कहा कि गत 13 सितंबर को लगभग 3 बजे वह अपनी बहन, मां व बच्चों के साथ अपनी पैत्रक भूमि पर साफ—सफाई कर रहे थे। तभी उनके पड़ोसी बंदूक लेकर वहां पहुंच गये तथा गाली—गलौज करने लगे। कविता देवी ने आरोप लगाया कि उनके पड़ोसी अकसर उनकी जमीन पर कचरा फैंकते हैं तथा उनकी भूमि पर कब्जा करने के प्रयास में हैं। उन्होंने कहा कि उनका पड़ोसी खूंखार किस्म का व्यक्ति है, जिससे उन्हें अपनी जान का भी खतरा है। उन्होंने संयुक्त मजिस्ट्रेट से पड़ोसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसकी बंदूक जब्त करने तथा उन्हें व उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments