HomeUttarakhandNainitalबारिश का रेड अलर्ट: नैनीताल जिले में कल शनिवार को बंद रहेंगे...

बारिश का रेड अलर्ट: नैनीताल जिले में कल शनिवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल,आदेश जारी

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी अपडेट। नैनीताल जिले में कल शनिवार को समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। जिसके आदेश भी जारी कर दिया गया है।

कल शनिवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल

मौसम विभाग ने नैनीताल जिले में कल (शनिवार) को भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार जिन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, उनमें नैनीताल जिला भी शामिल हैं। ऐसे में अगले 24 घंटे में भारी से भारी बारिश के आसार हैं। जिसको देखते हुए नैनीताल जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जिले के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रखने के आदेश दिए है।

इसके अलावा सभी प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक, समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल एवं अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों, कार्यालयों में उपस्थित रहने के आदेश दिए है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का अनुपालन न करने पर सम्बन्धित विद्यालय/संस्थान के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। देखें आदेश 👇👇

नैनीताल जिले में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी, ये संपर्क नंबर हुए जारी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments