HomeAccidentब्राजील विमान दुर्घटना में सभी 62 लोगों की मौत, देखिए प्लेन क्रेश...

ब्राजील विमान दुर्घटना में सभी 62 लोगों की मौत, देखिए प्लेन क्रेश का वीडियो

ADVERTISEMENTS

CNE DESK/ब्राजील के साओ पाउलो में एक भयानक विमान हादसा हुआ है, जिसमें विमान में सवार सभी 62 लोगों की मौत हो गई है। विमान गिरने के कारण कई घरों भी क्षतिग्रस्त हो गए। ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा घटना की पुष्टि की है।

ब्राजील विमान दुर्घटना, यहां देखिए वीडियो

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार सीएनएन के अनुसार फ्लाइट रडार 24 के डेटा से पता चला कि वोएपास विमान कास्कावेल से रवाना हुआ था और साओ पाउलो के रास्ते पर था। कुछ ही देर बाद स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे के आसपास अचानक इसका सिग्नल मिलना बंद हो गया।

Brazil plane crash

वहीं, एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि दुर्घटना के समय उड़ान संख्या 2283 में 58 यात्री और चार चालक दल के सदस्य सवार थे। एक बयान में एयरलाइन ने कहा कि उसे विमान में सवार लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि सभी यात्रियों की मौत हो चुकी है। हालांकि उन्होंने इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि यह बहुत दुखद समाचार है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments