HomeUttarakhandAlmoraमौसम विभाग ने इन जनपदों के लिए जारी किया अलर्ट, पढ़िये मौसम...

मौसम विभाग ने इन जनपदों के लिए जारी किया अलर्ट, पढ़िये मौसम का लेटस्ट पूर्वानुमान

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

उत्तराखंड प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की सर्दी के बीच बारिश, ओलावृष्टि व घने कोहरे की सम्भावना को लेकर आज शनिवार 5 फरवरी से लेकर 6 फरवरी तक का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि अब 07 फरवरी से 48 घंटे के भीतर मौसम खुलने के बाद धूप के दर्शन होने की सम्भावना जाहिर की गई है।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

मौसम विभाग की ओर से जारी सूचना में बताया कि 05 फरवरी को उत्तराखंड के संपूर्ण मैदानी व पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। वहीं आज शनिवार 24 घंटे के भीतर नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की सम्भावना है। 06 फरवरी, रविवार को प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में पाला गिरने से ठंड में तीव्रता का अहसास होगा। साथ ही हरिद्वार व उधम सिंह नगर जनपद में घना कोहरा छाया रहेगा।

विभागीय सूचना में बताया गया है कि 06 फरवरी, रविवार को भी ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। पहाड़ों में जहां पाला गिरेगा वहीं हरिद्वार व उधम सिंह नगर सहित समस्त मैदानी जनपदों में घने कोहरे का लोगों को सामना करना पड़ेगा। हालांकि 07 व 08 फरवरी को मौसम में परिवर्तन आयेगा और धूप खिल सकती है। वहीं आज 24 घंटों के भीतर चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों के ऊंचाई वाले पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ बर्फवारी भी हो सकती है। वहीं 48 घंटों तक नई टिहरी, मसूरी, नैनीताल, कौसानी और मुक्तेश्वर में सर्वाधिक शीत लहर का असर देखने को मिलेगा। यहां पारा माइनस में जाने की पूरी सम्भावना जताई गई है। मुक्तेश्वर व मसूरी में सबसे अधिक ठंड का सितम रहेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments