HomeUttarakhandDehradunउपलब्धि: अलकनंदा अशोक बनीं IOA की संयुक्त सचिव

उपलब्धि: अलकनंदा अशोक बनीं IOA की संयुक्त सचिव

— चुनाव में जीत, वर्तमान में उत्तराखण्ड स्टेट बैडमिंटन एसोसिएट की हैं अध्यक्ष

उत्तराखंड। उत्तराखण्ड बैडमिंटन एसोसिएशन की अध्यक्ष अलकनन्दा अशोक को भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) का संयुक्त सचिव चुन लिया गया है। आज भारतीय ओलंपिक संघ के चुनाव में अलकनन्दा अशोक को संयुक्त सचिव चुना गया। संयुक्त सचिव पद के लिए अलकनंदा अशोक व सुमन कौशिक मैदान में उतरे। इनमें से अलकनंदा ने 48-21 से जीत हासिल की। अलकनंदा को भारतीय बैडमिंटन महासंघ ने नामांकित किया था।

उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया अलकनंदा अशोक वर्तमान में उत्तराखण्ड स्टेट बैडमिंटन एसोसिएट की अध्यक्ष हैं। वे बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया की उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव भी रही हैं और चार बार एशियन राफ्टिंग चैंपियन रह चुकी हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर kyaking में कांस्य पदक जीता है और दो बार मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। अलकनंदा अशोक की बेटी कुहू गर्ग अन्तर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी है, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर 13 अन्तर्राष्ट्रीय मेडल जीते हैं।

भारतीय ओलंपिक संघ की संयुक्त सचिव चुने जाने पर अलकनन्दा अशोक ने उत्तराखण्ड स्टेट बैडमिंटन एसोसिएट और बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया का धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि कहा है कि पूरे विश्व में भारत खेल के क्षेत्र में सुपर पावर बने, ऐसा उनका पूरा प्रयास रहेगा। उल्लेखनीय है कि भारतीय ओलंपिक संघ में महासचिव पद समाप्त होने से दोनों संयुक्त सचिव की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है।

बाजार आये थे बुजुर्ग, गिर गए 09 हजार रूपये, होमगार्डस ने की ईमानदारी की मिसाल पेश

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments