HomeReligionसंस्कृति विभाग के रेडियो जयघोष में पहुंचे श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा...

संस्कृति विभाग के रेडियो जयघोष में पहुंचे श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अक्षत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, लखनऊ। संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के रेडियो जयघोष के गोमती नगर स्थित कार्यालय में आज गुरुवार को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अक्षत निमंत्रण पहुंचे। यह अक्षत ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन के सदस्य सुमित पाण्डेय ने रेडियो जयघोष की एडमिन ऑफिसर अंकिता पाण्डेय को सौंपे।

सुमित ने बताया कि उनका लक्ष्य एक सौ एक तक यह निमंत्रण पहुंचाने का है। इस अवसर पर समरीन सिद्दीकी, सौरभ पाण्डेय, सुनील यादव, आनन्द अस्थाना, अविरल अग्निहोत्री, शेखर त्रिवेदी, विभू बंसल सहित अन्य उपस्थित रहे।

देश भर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए ‘अक्षत निमंत्रण महा अभियान’ चल रहा है। इसके तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता घर-घर जाकर राम मंदिर से जुड़ा पर्चा और अक्षत दे रहे हैं। निर्माणाधीन मंदिर के गर्भगृह में 22 जनवरी, 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। ये अक्षत ‘श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ ट्रस्ट द्वारा भेजे गए हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments