HomeUttarakhandNainitalलालकुआं में बोले सांसद अजय भट्ट- प्रदेश में पूर्ण बहुमत से बनेगी...

लालकुआं में बोले सांसद अजय भट्ट- प्रदेश में पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

लालकुआं। सांसद अजय भट्ट ने दावा किया है कि वर्ष 2022 में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का कोई विकल्प नहीं है और जनता विकास एवं सुशासन के नाम पर फिर से भाजपा को प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने का मौका दे रही है। सांसद अजय भट्ट यहां वरिष्ठ भाजपा नेता पवन चौहान के कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। राजस्व गांव के संदर्भ में उन्होंने कहा कि पहली बार बिंदुखत्ता राजस्व गांव का मामला सदन में गुंजायमान हुआ है। प्रदेश तथा केंद्र की सरकार राजस्व गांव के मामले में गंभीर है और जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। आईएसबीटी के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर तेजी से कार्य पूरा होगा। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपने लिए नहीं वरन समाज की चिंता करते हैं। समाज और देश के लिए जीने वाले लोग वास्तव में समाज के सच्चे हितैषी होते हैं। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता पवन चौहान सांसद, प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, महामंत्री राजकुमार सेतिया समेत अनेक भाजपाई मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd

हल्द्वानी : जिला पंचायत की रसीद काटने पर हुआ पंगा, चली गोली, एक घायल

हल्द्वानी : नई दिल्ली-काठगोदाम शताब्दी की चपेट में आया रानीखेत का व्यक्ति, मौत

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments