HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : सांसद भट्ट ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण, कार्यकर्ताओं...

हल्द्वानी न्यूज : सांसद भट्ट ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण, कार्यकर्ताओं से भी मिले

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने अपने संसदीय क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यो के निरीक्षण की शुरुआत की है। आज पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सांसद अजय भट्ट ने चोरगलिया में मछली बन के पास नदी में बन रहे टंच बियर निर्माण का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


सांसद अजय भट्ट ने निर्माण दाई संस्था व अधिकारियों को टंच बियर निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान सांसद अजय भट्ट ने वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता महिपाल सिंह संभल और अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष योगेश आर्य के आवास में जाकर वहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ जन संवाद करते हुए सांसद अजय भट्ट ने लोगों की जन समस्याएं भी सुनी।


सांसद अजय भट्ट के साथ निरीक्षण और कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, जिला महामंत्री प्रदीप जनोटी, मंडल अध्यक्ष ललित योगेश आर्य, मुकेश बेलवाल, रविंद्र रेकुनी, बालम बिष्ट, प्रवीन रावत, पान सिंह मेवाड़ी, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, देवेंद्र बिष्ट, विक्की पाठक, त्रिलोक सिंह नौला , अभिषेक शर्मा, उत्तम सिंह संभल, परवीन दानु, विपिन भट्ट, दीपक पांडे, कमलेश जोशी व जगदीश कव्डवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments