पाकिस्तान में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। लाहौर से कराची जा रही पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की फ्लाइट रिहायशी इलाके के भीतर हादसे का शिकार हो गई। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, ये हादसा कराची एयरपोर्ट के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान एयरलाइंस का एक विमान लाहौर से कराची पहुंचने पर लैंड कर रहा था तो वह क्रैश हो गया। माना जा रहा है कि इस विमान में 90 से 96 लोग इसमें सवार थे, जिनमें से 5 केबिन क्रू थे। हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल घटनास्थल पर एंबुलेंस पहुंच गई है। जिस जगह यह विमान हादसा हुआ है वो एक रिहायशी इलाका है और विमान में भीषण आग लगी हुई है। मॉडल कॉलोनी नाम की जगह पर हुए इस विमान हादसे के बाद वहां इमरजेंसी लागू कर दी गई है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।