HomeUttarakhandAlmoraAIC Almora के प्रधानाचार्य साह सेवानिवृत्त, विजय रावत ने ग्रहण किया पदभार

AIC Almora के प्रधानाचार्य साह सेवानिवृत्त, विजय रावत ने ग्रहण किया पदभार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा इंटर कालेज, अल्मोड़ा के प्रधानाचार्य सुदर्शन लाल साह 33 वर्ष के सेवाकाल के बाद सेवानिवृत्त हो गये हैं। उनका पदभार वरिष्ठ प्रवक्ता विजय रावत ने ग्रहण कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि नव प्रधानाचार्य विजय रावत वर्ष 2019 से विद्यालय में अंग्रेजी के प्रवक्ता हैं। पूर्व प्रधानाचार्य सुदर्शन लाल साह ने इस अवसर पर वर्तमान प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। तमाम वक्ताओं ने कहा कि श्री साह का अपने संपूर्ण सेवाकाल के दौरान विद्यालय के प्रति विशेष योगदान रहा।

सुदर्शन लाल साह विद्यालय में वर्ष 1989 राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता रहे तथा वर्ष 2019 से 2022 मार्च तक प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत रहे। उपस्थित सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने इस अवसर पूर्व और वर्तमान प्रधानाचार्य का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय के परीक्षा प्रभारी ब्रज मोहन, दीपक कुमार थापा, मनमोहन चौधरी, प्रकाश खोलिया, अशोक रावत, राजेन्द्र सिंह टाकुली, श्रीमती जानकी काण्डपाल, रमेश चन्द्र सिंह, वीरेन्द्र सिंह, वीर सिंह, शैलेन्द्र मेर, राजेंद्र सिंह, बाला बाल्मीकि सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments