HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्‍छी खबर, भर्ती में लागू होंगे ये...

उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्‍छी खबर, भर्ती में लागू होंगे ये पुराने मानक

Agniveer Bharti 2022 : उत्तराखंड में अब अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीरों की भर्ती में वही मानक लागू होंगे, जो राज्य की विशेष परिस्थितियों को देखते हुए पूर्व में निर्धारित किए गए थे।

यानी अग्निवीर भर्ती में यहां के युवाओं के लिए लंबाई का मानक 163 सेमी ही रहेगा। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली में हुई मुलाकात के बाद देहरादून में अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी साझा की।

निर्धारित मानकों की अनदेखी की बात आई थी सामने

कैबिनेट मंत्री महाराज ने बताया कि हाल में कोटद्वार में हुई अग्निवीर भर्ती के दौरान सेना में भर्ती को राज्य के युवाओं के लिए निर्धारित मानकों की अनदेखी की बात सामने आई थी।

लंबाई के लिए राज्य के युवाओं के लिए पहले से 163 सेमी निर्धारित

ये बात आई कि भर्ती के लिए 1600 मीटर की दौड़ के लिए पांच मिनट का समय दिया गया, जबकि पहले यह 5.40 मिनट निर्धारित था। इसी प्रकार भर्ती में लंबाई के लिए 170 सेमी का मानक रखा गया, जो कि राज्य के युवाओं के लिए पहले से 163 सेमी निर्धारित है।

पूर्व में निर्धारित मानकों को ही लागू किया जाएगा

महाराज के अनुसार रक्षा मंत्री से मुलाकात के दौरान उन्होंने यह विषय प्रमुखता से रखा। इस पर रक्षा मंत्री ने भरोसा दिलाया कि अब अग्निवीर भर्ती में राज्य के लिए पूर्व में निर्धारित मानकों को ही लागू किया जाएगा।

सेना भर्ती में बालिकाओं की लंंबाई के मानक के लिए किया आग्रह

महाराज ने बताया कि उन्होंने राज्य की बालिकाओं के लिए सेना में भर्ती को लंबाई का मानक 150 सेमी रखने का आग्रह भी किया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments