HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : आरे, बैजनाथ व शंभूताल में होगी ऐग्लिंग, डीएम ने किया...

बागेश्वर : आरे, बैजनाथ व शंभूताल में होगी ऐग्लिंग, डीएम ने किया शुभारंभ

ADVERTISEMENTS
  • रोजगार के साथ पर्यटकों की आमद भी बढ़ाएगी योजना

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

जिलाधिकारी विनीत कुमार ने विश्व मत्स्य दिवस पर आरे में ऐग्लिंग योजना का शुभारंभ किया। स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं पर्यटन संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जिले में यह अभिनव पहल की है। इसके लिए एक दिसवीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। ऐग्लिंग के लिए जिले में तीन जगह चयनित किए हैं। इससे रोजगार के साथ-साथ पर्यटकों की भी आमद बढ़ेगी।

रविवार को आरे में जिलाधिकारी कुमार, पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मछलियों के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए जनपद में ऐग्लिंग की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। स्थानीय स्तर पर ऐग्लिंग संबंधी गतिविधियां करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक स्थानीय लोंगो को ऐग्लिंग के अंतर्गत की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में जागरूकता प्रदान करना है, तांकि अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि इससे जहां एक ओर रोजगार के अवसर पैदा होंगे वहीं दूसरी ओर जनपद में आने पर्यटको की संख्या में भी इजाफा होगा। इस प्रोग्राम के प्रथम चरण में जनपद के तीन स्थानों का चयन किया गया है, जिसके अंतर्गत बैजनाथ, आरे तथा शंभुताल जीतनगर शामिल है। इच्छुक समूह को मत्स्य विभाग के द्वारा पंचेश्वर में प्रशिक्षण आदि दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में चयनित स्थानों पर मस्त्य विभाग द्वारा महासीर मछलियों के बीजों को भी डाला जाएगा, तांकि पर्यटक ऐग्लिंग का भरपूर लुफ्त उठा सकें।

अध्यक्ष नगर पालिका खेतवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में मील का पत्थर स्थापित होगा। तीनों ने चयनित स्थान पर ऐग्लिंग भी की। इस अवसर पर मत्स्य अधिकारी मनोज मियाल, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments