HomeUttarakhandAlmoraबेस अस्पताल अल्मोड़ा में नहीं खुला ब्लड बैंक तो आंदोलन : देवभूमि

बेस अस्पताल अल्मोड़ा में नहीं खुला ब्लड बैंक तो आंदोलन : देवभूमि

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने यहां बेस अस्पताल में ब्लड बैंक की स्थापना नहीं होने पर कड़ा रोष जाहिर किया है। साथ ही इस मुद्दे को लेकर एकजुट होकर आंदोलन की चेतावनी दी है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

देवभूमि के नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ ने जारी बयान में कहा कि रक्त के अभाव में बेस अस्प्ताल आने वाले मरीजों को खासी परेशानी होती है। नगर में केवल जिला अस्पताल में ब्लड बैंक है, जबकि इसकी बेस अस्पताल में भी सख्त आवश्यकता है। देवा भाई ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर संगठन की बैठक में तय हुआ है कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जायेगा। जिसमें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर भी शिरकत करेंगे।

बैठक में जिलाध्यक्ष मनोज वर्मा, महासचिव राम प्रकाश निरंकारी, उपाध्यक्ष दिनेश जोशी, युसुफ तिवारी, जिला महिला उपाध्यक्ष किरन पंत, जिला उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, सचिव जगत तिवारी, नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी, नगर उपाध्यक्ष गणेश चंद्र जोशी, महिला उपाध्यक्ष स्नेहा चौहान, कमल सनवाल, नगर कोषाध्यक्ष करन पाण्डे आदि मौजूद रहे।

____________________________________________________________________________________

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक नहीं खुलने पर जताया रोष

____________________________________________________________________________________

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments