HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : सीबीआई जांच के आदेश के बाद त्रिवेंद्र ने सत्ता में...

हल्द्वानी : सीबीआई जांच के आदेश के बाद त्रिवेंद्र ने सत्ता में रहने का अधिकार खोया – डॉ. कैलाश पाण्डेय

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

हल्द्वानी। उत्तराखंड उच्च न्यायालय द्वारा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच का आदेश देना एक गंभीर घटना है। उच्च न्यायालय की एकल पीठ द्वारा सीबीआई को एफआईआर दर्ज करके मुख्यमंत्री के खिलाफ जांच के आदेश देने की घटना ने भाजपा के भ्रष्टाचार के जीरो टॉलरेंस के नारे की हवा निकाल कर रख दी है इसके बाद त्रिवेंद्र रावत हाईकोर्ट द्वारा दिये गए जांच के आदेश के बाद सरकार में बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुके हैं। भाकपा (माले) के नैनीताल जिला सचिव डॉ. कैलाश पाण्डेय ने कही।

ADVERTISEMENTSAd

उन्होंने कहा कि, “मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ जिन आरोपों की सीबीआई जांच का आदेश उच्च न्यायालय ने दिया है, वे त्रिवेंद्र रावत के मुख्यमंत्री बनने से पहले के हैं। इसलिए न्याय और निष्पक्षता का तकाज़ा यह है कि त्रिवेंद्र रावत मुख्यमंत्री पद छोड़ देना चाहिए। त्रिवेंद्र रावत के मुख्यमंत्री बनने से पहले ही उन पर ढैंचा बीज घोटाले जैसे तमाम गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप थे। हाई कोर्ट द्वारा उनके खिलाफ सीबीआई जांच का आदेश देने के बाद तो उनको पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं रह गया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments