HomeDelhiब्रेकिंग न्यूज : सीबीएसई बोर्ड के बाद अब सीआईएससीई की परीक्षाएं भी...

ब्रेकिंग न्यूज : सीबीएसई बोर्ड के बाद अब सीआईएससीई की परीक्षाएं भी रदद

नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड के बाद अब काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने भी जुलाई में होने वाली 10वीं- 12वीं की परीक्षाएं रद्द करने का फैसला लिया है। यह परीक्षाएं 1 जुलाई से आयोजित होनी थी।
बोर्ड ने कोर्ट में बताया कि वह सीबीएसई की प्रक्रिया के मुताबिक ही मूल्यांकन करेगा। हालांकि, बोर्ड परीक्षा बाद में आयोजित की जाएगी या नहीं इस बारे में फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है। इस बारे में मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति एसएस शिंदे की बेंच ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई की।
इससे पहले बोर्ड ने स्टूडेंट्स को परीक्षा छोड़ने का विकल्प भी दिया था, जिसके बाद कहा गया था कि परीक्षा छोड़ का विकल्प चुनने वाले स्टूडेंट का रिजल्ट इंटरनल एसेसमेंट के आधार पर तय किया जाएगा। इस बारे में मुंबई हाईकोर्ट ने बोर्ड को ऐसे स्टूडेंट्स के लिए मार्किंग स्कीम शेयर करने के भी निर्देश दिए थे। हालांकि अभी तक बोर्ड की तरफ से ऐसी कोई मार्किंग स्कीम साझा नहीं की गई है।
इससे पहले मुंबई हाईकोर्ट में राज्य सरकार ने साफ कर दिया था कि वह बोर्ड को राज्य में परीक्षा आयोजित करने की अनुमति नहीं दे सकता।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments