HomeUttarakhandAlmoraराहत: अल्मोड़ा में बुकिंग के बाद डिलीवरी पाइंट पर ही मिलेगी रसोई...

राहत: अल्मोड़ा में बुकिंग के बाद डिलीवरी पाइंट पर ही मिलेगी रसोई गैस

ADVERTISEMENTS

👉 डीएम अंशुल सिंह ने गैस एजेंसियों को दिए जरूरी निर्देश
👉 रोस्टर तैयार, गैस सिलेंडर के लिए अफरातफरी होगी शांत

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां घरेलू रसोई गैस सिलेंडर रिफिल करने के​ लिए मची होड़ में अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। पिछले दो दिनों से सिलेंडर रिफिल कराने के लिए जद्दोजहद सी चल पड़ी थी। दरअसल, जिला प्रशासन ने रसोई गैस की कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने के लिए कुछ जरूरी कदम उठाए, दूसरी तरफ तकनीकी दिक्कत के चलते गैस की आनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही थी, तो कई उपभोक्ताओं ने इस स्थिति को गैस संकट के रूप ले लिया और लोग गैस की व्यवस्था करने में जुट गए। देखादेखी में आफलाइन बुकिंग के लिए गैस एजेंसी तथा सिलेंडर प्राप्त करने के लिए गैस गोदाम पर भीड़भाड़ लगने लग गई। इसी स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने गैस आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया है कि अब डिलिवरी पाइंट पर ही गैस उपलब्ध कराई जाएगी।

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कहा है कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के कारण गैस एजेंसियों में पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध होने के बावजूद ऑनलाइन बुकिंग, आईवीआरएस एवं ओटीपी के माध्यम से गैस प्राप्त करने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। इसके चलते उपभोक्ताओं को गैस प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है तथा एजेंसियों में भीड़ की स्थिति उत्पन्न हो रही है। डीएम ने आमजन को घरेलू गैस सिलेंडर सुचारु रूप से उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग फोन, एसएमएस अथवा एप के माध्यम से नहीं हो पा रही है, वे गैस एजेंसी में जाकर बुकिंग करा सकेंगे। बुकिंग के आधार पर डिलीवरी प्वाइंट पर ही गैस सिलेंडर दिए जाएंगे।

उन्होंने सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया है कि वे बुकिंग के आधार पर संबंधित उपभोक्ताओं को उनके डिलीवरी प्वाइंट पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि अनावश्यक भीड़ से बचा जा सके और व्यवस्था सुचारु बनी रहे। बिना बुकिंग के सिलेंडर नहीं दिया जाएगा। बकायदा डिलवरी पाइंट पर गैस वितरित करने के लिए यहां गैस एजेंसियों ने जिलाधिकारी के निर्देशानुसार रोस्टर तैयार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments