HomeUttarakhandBageshwarटिकट विलाप: बागेश्वर कांग्रेस में 'बालकृष्ण' के बाद अब 'भैरवनाथ' बिगड़े, कांग्रेस...

टिकट विलाप: बागेश्वर कांग्रेस में ‘बालकृष्ण’ के बाद अब ‘भैरवनाथ’ बिगड़े, कांग्रेस की मुश्किल बढ़ी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
टिकट नहीं मिलने से नाखुश कांग्रेस नेता बालकृष्ण के बाद कांग्रेस के दूसरे नेता भैरवनाथ के भी बगावती सुर तेज हो गए हैं। उन्होंने पार्टी पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र खरीदा है। दो-दो बगावती दावेदारों के सामने आने से कांग्रेस की मुसीबत बढ़ने लगी है। अब कांग्रेस इसे कैसे मैनेज करेगी यह समय के साथ ही पता लग पाएगा।

बागेश्वर में कांग्रेस दावेदार भैरवनाथ।

यहां उल्लेखनीय है कि बागेश्वर से कांग्रेस की ओर से बालकृष्ण, रंजीत दास तथा भैरवननाथ ने दावेदारी की थी। दो दिन पहले रंजीद दास का टिकट फाइनल हो गया, तो टिक नहीं मिलने से रविवार को बालकृष्ण का पारा चढ़ गया और उन्होंने पत्रकार वार्ता कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में कूदने की धमकी दे डाली। इससे पार्टी अभी उभरी भी नहीं की दूसरे दावेदार भैरवनाथ के बगावती सुर तेज हो गए हैं। उन्होंने सोमवार को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में आवेदन पत्र ले लिया है।
उनका कहना है कि जब पर्यवेक्षक की सूची में उनका नाम था, तो अंतिम समय में कैसे कट गया। यह किसी भी कार्यकर्ता को हजम नहीं हो रहा है। अब वह पार्टी छोड़कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरेंगे। उन्होंने आवेदन पत्र भी ले लिया है। दो-दो दावेदारों के बगावती होने से पार्टी के सामने चुनौती खड़ी हो गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments