अल्मोड़ा। मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय, नैनीताल द्वारा एडवोकेट प्रभात कुमार चौधरी सदस्य बार काउंसिल उत्तराखण्ड को उत्तराखण्ड न्यायिक एवं विधिक अकादमी (उजाला) की गवर्निंग काउंसिल का सदस्य नियुक्त किया है। ज्ञात रहे कि उजाला उत्तराखण्ड के न्यायाधीशों का प्रशिक्षण संस्थान एवं अकादमी है। उजाला गर्वनिंग काउंसिल में मुख्य न्यायाधीश उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय की अध्यक्षता में वरिष्ठतम न्यायाधीश उच्च न्यायालय नैनीताल, एडवोकेट जनरल, मुख्य सचिव उत्तराखण्ड, पुलिस महानिरीक्षक उत्तराखण्ड, निदेशक लाल बहादुर शास्त्री अकादमी मसूरी, रजिस्ट्रार जनरल उच्च न्यायालय, प्रमुख्य सचिव न्याय उत्तराखण्ड आदि अन्य सदस्य होते हैं। प्रभात कुमार चौधरी को गवर्निंग काउंसिल का सदस्य नियुक्त किये जाने पर एडवोकेट आईसी जोशी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


