AlmoraUttarakhand
अल्मोड़ा : एडवोकेट कौस्तुभ पाण्डेय सोमेश्वर में पब्लिक नोटरी नियुक्त

अल्मोड़ा। उत्तराखंड शासन के न्याय विभाग द्वारा एडवोकेट कौस्तुभ पाण्डेय को तहसील सोमेश्वर में पब्लिक नोटरी नियुक्त किया है। कौस्तुभ पाण्डेय ग्राम ओकाली सोमेश्वर के निवासी हैं।
कौस्तुभ पाण्डेय के सोमेश्वर तहसील में नोटरी पद पर नियुक्ति होने पर एडवोकेट केवल सती, एडवोकेट विमल टम्टा, एडवोकेट रीता दुर्गापाल, एडवोकेट रविन्द्र बिष्ट, एडवोकेट गोकुल जोशी, एडवोकेट भगवती प्रसाद पंत, एडवोकेट कुन्दन लटवाल, एडवोकेट महेश मिश्रा, एडवोकेट दीप चन्द्र जोशी, एडवोकेट मनोज पाण्डेय तथा अन्य अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।