HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: प्रशासनिक अधिकारी की संदिग्ध हालात में मौत

बागेश्वर: प्रशासनिक अधिकारी की संदिग्ध हालात में मौत

👉 होटल के कमरे में बेहोश मिले, अस्पताल पहुंचाए, तो मृत घोषित

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई कार्यालय, बागेश्वर: यहां तहसीलदार कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात कर्मचारी तहसील मार्ग स्थित एक होटल में बेहोशी की हालत में मिला। होटल कर्मियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस के माध्यम से उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने रात उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद कोतवाल कैलाश नेगी अस्पताल पहुंचे। शव कब्जे में लेकर उसे मोर्चरी में रख दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तहसीलदार कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात 59 वर्षीय गोपाल सिंह अधिकारी पुत्र केसर सिंह निवासी कमलवागांजा, कबडालपुर, हल्द्वानी हाल निवासी बागेश्वर एक होटल में रह रहे थे। रविवार की शाम वह अपने कमरे में बेहोशी की हालत में मिले। होटल कर्मियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच तहसील कर्मी भी मौके पर पर पहुंचे। रात दस बजे उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषत कर दिया। कोतवाल नेगी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मालूम हो कि 15 दिन पहले जिला खेल अधिकारी भी कमरे में मृत मिले थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments