HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: प्रशासन की टीम ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाया

अल्मोड़ा: प्रशासन की टीम ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाया

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

👉 अतिक्रमण पर नियमानुसार कार्यवाही होगी: एसडीएम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां दुगालखोला में आज एसडीएम जयवर्धन शर्मा टीम के साथ पहुंचे और उन्होंने एक स्थान पर सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटवा दिया। उन्होंने कहा है कि जहां कहीं भी किसी व्यक्ति ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया है, तो वह उसे स्वयं हटा ले अन्यथा नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी और उसे प्रशासन हटा लेगा।

उपजिलाधिकारी सदर जयवर्धन शर्मा ने बताया कि सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटवाया जाने की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अल्मोड़ा नगर के दुगालखोला में गोविंद लाल पुत्र स्व. लछम लाल द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया गया था, जिसे आज राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम के साथ जाकर हटा दिया गया है और उस स्थान पर लोक निर्माण विभाग द्वारा बोर्ड लगा दिया गया है। उन्होंने बताया कि सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को लेकर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नगरवासियों से अपील की है कि यदि किसी ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया है, तो उसे तत्काल हटा लिया जाए, अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments