HomeUttarakhandAlmoraव्यापक जन आंदोलन के चलते प्रशासन को लेने पड़े जन हित में...

व्यापक जन आंदोलन के चलते प्रशासन को लेने पड़े जन हित में फैसले : सती

ADVERTISEMENTSAd

✒️ पालिका में जनाधार व नगर बस किराया कम करने का फैसला

अल्मोड़ा। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एडवोकेट केवल सती ने जिला प्रशासन द्वारा पालिका परिषद में जनाधार केंद्र खोले जाने व नगर बस किराया 25 के स्थान पर 10 रूपये किए जाने को जन आंदोलन का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने ये दो फैसले लेकर यह स्वीकार कर ही लिया है कि जनता के लिए तहसील कार्यालय दूर हो गया है।

एडवोकेट केवल सती ने कहा कि जिला प्रशासन ने व्यापारियों अन्य संगठनों व जनप्रतिनिधियों के तहसील कार्यालय मल्ला महल में स्थानांतरित किए जाने हेतु किए गए जन आंदोलन का ही परिणाम है कि प्रशासन को नगर पालिका अल्मोड़ा में 10 बजे से 12 बजे तक खतौनी निकालने व जनाधार केन्द्र खोला व नगर बस का किराया 25 रुपए के स्थान पर 10 रुपए करना पड़ा। सती ने जिला प्रशासन से मांग करी कि जन हित में ये बस किराया कुछ समय के लिए नहीं बल्कि हमेशा के लिए 10 रुपए ही होना चाहिए।

सती ने कहा कि जिला प्रशासन ने ये दो फैसले लेकर ये तो स्वीकार किया कि जनता के लिए तहसील कार्यालय दूर हो गया है। सती ने कहा कि जिला प्रशासन को जन भावनाओं के अनुरूप खतौनी व जनाधार केन्द्र नगर पालिका अल्मोड़ा के स्थान पर मल्ला महल अल्मोड़ा से ही पूर्व कि भांति संचालित किया जाना चाहिए था। साथ ही जिला प्रशासन को जन भावनाओं का सम्मान करते हुए तहसील कार्यालय मल्ला महल में ही स्थानांतरित करना चाहिए था।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments