HomeUttarakhandAlmoraSports News: अल्मोड़ा की आदिति भट्ट ने किया देश का नाम रोशन

Sports News: अल्मोड़ा की आदिति भट्ट ने किया देश का नाम रोशन

ADVERTISEMENTS

—स्लोवाक बैडमिंटन इंटरनेशनल ओपन-2022 महिला एकल खिताब जीता
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
02 से 05 मार्च तक स्लोवाकिया के अरेंसिन में आयोजित स्लोवाक बैडमिंटन इंटरनेशनल ओपन में उत्तराखंड के अलमोड़ा की आदिति भट्ट ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और महिला एकल का ख़िताब जीतकर अपने जिला, प्रदेश व देश का नाम रोशन करने का काम किया हैं।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने आदिति भट्ट के खेल प्रदर्शन की जानकारी देते हुए बताया कि आदिति भट्ट ने फ़ाइनल में चाइना तायपी की वेन चीं के साथ ज़बरदस्त संघर्ष किया और 19—21, 21—10 व 25—23 से जीत दर्ज करते हुए महिला एकल के ख़िताब पर क़ब्ज़ा किया। इससे पहले सेमी फ़ाइनल में आदिति को जापान के खिलाड़ी आरके गूंजी से बाई मिली और क्वार्टर फ़ाइनल में आदिति ने पोलेंड की जोआंना पोडवरी को 21—14 व 21—14 से हराया था।
आदिति भट्ट के शानदार व उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक समेत संघ परिवार, खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर करते हुए आदिति भट्ट व उनके माता पिता तथा आदिति के कोच डीके सेन को शुभकामनाएं दी हैंं।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments