HomeHimachalबद्दी : अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को दिलाई गई गोपनीयता की शपथ

बद्दी : अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को दिलाई गई गोपनीयता की शपथ

बद्दी। दून विधानसभा क्षेत्र के तहत नगर परिषद बद्दी में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर नगर परिषद बद्दी के मीटिंग हॉल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नालागढ़ से एसडीएम महेंद्र पाल गुर्जर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की ओर नगर परिषद बद्दी से नवनिर्वाचीत अध्यक्ष उर्मिला चौधरी एवं उपाध्यक्ष मान सिंह मेहता को गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर एसडीएम महेंद्र पाल गुर्जर ने उनके उज्जवल भविष्य की उन्हें बधाई दी और कहा कि उनका कार्यकाल अच्छा रहे। इस मौके पर दून विधानसभा क्षेत्र से विधायक परमजीत सिंह पम्मी नालागढ़ के पूर्व विधायक कृष्ण लाल ठाकुर जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैनी समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments