HomeBreaking Newsमहिला अपराधों की विवेचना में देरी पर अपर पुलिस महानिदेशक सख्त

महिला अपराधों की विवेचना में देरी पर अपर पुलिस महानिदेशक सख्त

ADVERTISEMENTS

60 दिन में जांच पूरी करने के दिए निर्देश

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी: उत्तराखंड के अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि महिला संबंधी अपराधों की विवेचना में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि कुछ थानों में लंबित महिला अपराधों की जांच को अनिवार्य रूप से 60 दिनों की समय सीमा के भीतर प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए।

आज हल्द्वानी स्थित सभाकक्ष में नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जनपद की महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक ने दोनों जनपदों के क्षेत्राधिकारियों के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से लंबित विवेचनाओं के निस्तारण, वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी और पुलिस पोर्टल पर डेटा प्रविष्टि की स्थिति का जायजा लिया।

बैठक में निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं पर कड़े निर्देश जारी किए गए:

नशा तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई: अपर पुलिस महानिदेशक ने निर्देश दिए कि ‘कमर्शियल क्वांटिटी’ (व्यावसायिक मात्रा) की जांच की गुणवत्ता में सुधार लाया जाए। नशा तस्करी के बड़े तस्करों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्ति जब्तीकरण की प्रक्रिया तेज की जाए।

तकनीकी अपडेट: ई-साक्ष्य, नेशनल इंटेलिजेंस ग्रिड (नेटग्रिड) और अन्य महत्वपूर्ण पोर्टल्स पर डेटा अंकन की कार्यवाही को तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

शिकायत निस्तारण: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों और सामान्य प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया।

गुमशुदगी एवं शिनाख्त: गुमशुदा व्यक्तियों, विशेषकर नाबालिग बच्चों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाने और अज्ञात शवों की शिनाख्त के लिए आधुनिक तकनीक व प्रचार-प्रसार का अधिकतम उपयोग करने के निर्देश दिए गए।

अपर पुलिस महानिदेशक का संदेश: “कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। पुलिस बल को आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर अपराध मुक्त समाज बनाने की दिशा में सक्रियता से कार्य करना होगा।”

इस उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक अपराध रुद्रपुर जितेंद्र चौधरी, पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक सिटी रुद्रपुर उत्तम सिंह, पुलिस अधीक्षक सिटी काशीपुर स्वप्न किशोर सिंह सहित नैनीताल एवं ऊधम सिंह नगर के सभी क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments