HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : नगर में लगेंगे अतिरिक्त सीसीटीवी, रात्रि चौकीदार की होगी...

Almora News : नगर में लगेंगे अतिरिक्त सीसीटीवी, रात्रि चौकीदार की होगी नियुक्ति, एसएसपी भट्ट की व्यापार मंडल से वार्ता

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य रूप से रात्रि चौकीदार नियुक्त करने पर सहमति बनी। साथ ही तय हुआ कि चोरियों की घटनाओं से सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरों की संख्या भी बढ़ायी जायेगी।
पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा में नगर व्यापार मण्डल व प्रान्तीय उद्योग नगर व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने पूर्व में हुई चोरियों की घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि व्यापारी वर्ग को सुरक्षा की जरूरत है।पदाधिकारियों द्वारा मुख्य रूप से नगर में रात्रि गश्त, वाहनों की पार्किंग व नगर में सीसीटीवी के सम्बन्ध में वार्ता की गयी। उपरोक्त समस्याओं के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर में रात्रि गश्त में कहा कि वर्तमान में कुम्भ के दृष्टिगत फोर्स कम होने के कारण गश्त प्रभावित हुई है, जो धीरे-धीरे बढ़ती जानी है। इस समस्या के समाधान हेतु व्यापारियों से पूर्व की भांति रात्रि चौकीदार नियुक्त किये जाने पर चर्चा की गयी। जिसमें व्यापारियों द्वारा शीघ्र रात्रि चौकीदार नियुक्त की जाने की बात कही गयी। नगर में सीसीटीवी कैमरों पर चर्चा करते हुए कहा कि व्यापारियों से दुकानों के बाहर भी कैमरे स्थापित किये जायें, जिसमें व्यापारियों द्वारा सहमति व्यक्त की गयी। इसके अतिरिक्त व्यापारियों द्वारा सांसद, विधायक, नगर पालिका एवं जिलाधिकारी से भी अतिरिक्त कैमरों हेतु अनुरोध किये जाने की बात कही गयी। नगर हेतु दो कैमरे जिला उपाध्यक्ष व्यापार मण्डल मुमताज हुसैन द्वारा अपनी ओर से दिये जाने हेतु कहा गया। नगर में यातायात समस्या पर विस्तार से चर्चा की गयी। नगर में पर्याप्त पार्किग की व्यवस्था न होने से सड़क मार्ग के किनारों पर ही पार्किंग हेतु उपयुक्त स्थलों को चिन्हित किये जाने हेतु व्यापार मण्डल को कहा गया, जहां पर पुलिस द्वारा बोर्ड स्थापित किये जायेंगे। शिखर होटल से मिलन चैक तक दिवार की ओर वन साइड पार्किंग, अन्य पार्किग योग्य स्थलों पर वन साइड, व्यवस्थित पार्किंग पर विचार किया जायेगा। व्यापारियों द्वारा मिलन चौक पर वाहन खड़े किये जाने की समस्या बताई गयी, मिलन चौक पर वाहनों को प्रतिबन्धित किये जाने पर सहमति बनी। शहर में किसी भी स्थान पर दोनों ओर पार्किंग कतई नहीं होने दी जायेगी। गलत ढंग से खड़े होने वाले, यातायात को बाधित करने वाले, अनावश्यक रूप से खड़े रहने वाले वाहनों को सीज करने की कार्यवाही की जायेगी।
बैठक में उपाधीक्षक अल्मोड़ा वीर सिंह पुलिस, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हरेन्द्र चौधरी, यातायात निरीक्षक गणेश हरड़िया, निरीक्षक एलआईयू कमल कुमार पाठक एवं व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष मुमताज शाह, प्रां उपा. किशन गुरूरानी, जिला उपाध्यक्ष प्रतेश पाण्डेय, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता रावत, महासचिव मयंक सिंह बिष्ट, उप सचिव अमन नज्जौन, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संयोजक गोपाल सिंह चम्याल सहित प्रान्तीय उद्योग नगर व्यापार मण्डल के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments