HomeBreaking Newsएक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता ने आत्महत्या की, छत से कूदकर दी...

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता ने आत्महत्या की, छत से कूदकर दी जान

ADVERTISEMENTS

महाराष्ट्र | बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा की मौत हो गई। अनिल ने बुधवार को छत से कूदकर आत्महत्या की है। घटना सुबह 9 बजे की है। घटना के बाद मलाइका का परिवार और उनके जानने वाले सदमे में हैं। सूचना मिलने पर मुंबई पुलिस एक्ट्रेस के घर पहुंच गई है और जानकारी जुटा रही है। मलाइका और उनके परिवार के लिए ये बेहद दुखद और मुश्किल भरा वक्त है।

अनिल ने बांद्रा स्थित बिल्डिंग आशा मैनार की सातवीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी की। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव को बाबा अस्पताल में रखा गया है। मलाइका को जब पिता के निधन की खबर मिली तब वो पुणे में थीं। जानकारी मिलते ही वो तुरंत मुंबई के लिए रवाना हो गईं।

मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान भी इस मुश्किल घड़ी में उनके घर पहुंचे हैं। अरबाज खान को मलाइका के घर के बाहर पुलिस और अन्य लोगों से बात करते हुए देखा गया। मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा पंजाबी हिंदू परिवार के थे। उनका परिवार बॉर्डर पर बसे फाजिल्का जिले का रहने वाला था। अनिल ने भारतीय मर्चेंट नेवी में नौकरी की है। अनिल अरोड़ा ने जॉयस पोलीकार्प से शादी की थी, जो मलयाली क्रिश्चियन परिवार से आती हैं।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, अभिनेत्री-मॉडल मलायका अरोड़ा के पिता की छत से कूदकर आत्महत्या करने से मौत हो गई। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है।

 

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments