HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: दो मकान मालिकों व 14 बाहरी लोगों के खिलाफ कार्यवाही

अल्मोड़ा: दो मकान मालिकों व 14 बाहरी लोगों के खिलाफ कार्यवाही

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के थाना देघाट अंतर्गत सत्यापन की कार्यवाही के दौरान पुलिस ने 02 मकान मालिकों और 14 संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध की उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की है। इस दौरान 13500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

आज प्रातः करीब 06 बजे से थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में दो पुलिस टीमें बनाकर थाना क्षेत्र में किराएदारों व मजदूरों का सघन सत्यापन अभियान चलाया। जिसमें करीब 105 किराएदार व मजदूरों का सत्यापन हुआ।इस दौरान 02 मकान मालिकों बिना सत्यापन के किरायेदार रखे पाए गए। इस पर उनके खिलाफ धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए 05—05 हजार रुपये चालान किया गा। इस दौरान मका​न मालिकों को हिदायत दी गई कि किराएदारों व मजदूरों का सत्यापन शीघ्र करा लें अन्यथा विधिक कार्यवाही की जाएगी। अभियान के दौरान बाहर से फेरी आदि लगाने आए कुल 14 लोगों पर पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए उनसे कुल 3500 रुपये जुर्माना वसूला।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments