HomeUttarakhandAlmoraSOMESHWER NEWS: शराब पीकर उधम मचा रहा व्यक्ति गिरफ्तार, सोमेश्वर में कुल...

SOMESHWER NEWS: शराब पीकर उधम मचा रहा व्यक्ति गिरफ्तार, सोमेश्वर में कुल 60 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई

ADVERTISEMENTS

सीएनई सहयोगी, सोमेश्वर
थाना सोमेश्वर अंतर्गत पुलिस नियमों का पालन कराने के लिए मुस्तैद है। नियमित चेकिंग की जा रही है। ऐसी ही चेकिंग के दौरान पुलिस ने पल्यूड़ा गांव में शराब पीकर उधम मचा रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया​। कोविड व यातायात नियमों को ठेंगा दिखाने वाले कुल 60 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6,700 रुपये जुर्माना वसूला।

Uttarakhand News – कोरोना से जंग : अब हर घर बांटी जायेगी Ivermectin 12 की किट, जानिये कैसे करना है आपको इस दवा का सेवन…..

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

​पुलिस को शिकायत मिली कि सोमेश्वर थानांतर्गत ग्राम पल्यूडा में नफीस हुसैन पुत्र करामत हुसैन निवासी शराब पीकर उत्पात मचा रहा है। थाना पुलिस ने मौके पर जाकर पुलिस अधिनियम की धारा—81 के अंतर्गत उसे गिरफ्तार कर लिया और उसका सरकारी अस्पताल सोमेश्वर से डाक्टरी मुआयना कराया। बाद में पुलिस अभिरक्षा में उसने अपना जुर्म का इकबाल किया और 250 रुपये जुर्माना भरा, तब पुलिस उसे हिदायत देकर थाने से रिहा कर दिया।
इसके अलावा सोमेश्वर थाना पुलिस ने कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने वाले 58 व्यक्तियों के विरुद्ध महामारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए उनसे मौके पर ही 6200 संयोजन शुल्क वसूला। वहीं मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए नियमों के उल्लंघन पर एक वाहन चालक का चालान मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत करते हुए संबंधित वाहन चालक का चालान माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया है।

SOMESHWER NEWS: शराब पीकर उधम मचा रहा व्यक्ति गिरफ्तार, सोमेश्वर में कुल 60 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई

ALMORA NEWS: सादी वेशभूषा में गश्त पर निकली पुलिस और कोविड कर्फ्यू तोड़ दुकान खोल बैठे तीन दुकानदार पकड़े, 5000—5000 रुपये का ठोका जुर्माना, नियमों को ठैंगा दिखा रहे लोगों पर टिकी पुलिस की निगाह

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : covid curfew के उल्लंघन पर सख्त हुई पुलिस, स्कूटी सीज

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments