HomeUttarakhandAlmoraअसम में कांग्रेस की न्याय यात्रा पर हमले के आरोपियों पर हो...

असम में कांग्रेस की न्याय यात्रा पर हमले के आरोपियों पर हो कठोर कार्यवाही

ADVERTISEMENTS
कांग्रे​स में उबाल, चौघानपाटा में पुतला दहन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। राहुल गांधी की न्याय यात्रा के दौरान हुए हमले की कांग्रेस ने कड़े शब्दों में निंदा की है। यहां चौघानपाटा में भाजपा का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज चौघानपाटा तिराहे पर इकट्ठा होकर असम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा पर हुए हमले में बीजेपी कार्यकर्ताओं की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उन पर कठोर कार्यवाही की मांग की है।

जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि कांग्रेस न्याय जोड़ो यात्रा को हर राज्य में मिल रहे असीम प्यार और समर्थन से भाजपा घबरा गई है। बीजेपी के कार्यकर्ता न्याय जोड़ो यात्रा से घबरा गए हैं और अपने आकाओं के इशारों पर यात्रा में हिंसक व्यवधान डाल रहे हैं, उनकी मंशा यात्रा को बाधित करने की है, और असम के मुख्यमंत्री का खुला संरक्षण इन अराजक तत्वों को प्राप्त है।

जिला अध्यक्ष भोज ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा जन जन की आवाज है और इसे कोई शक्ति नहीं रोक सकती है। बीजेपी के मंसूबे सफल नहीं होंगे..तमाम विरोधों के बाद भी ये यात्रा अनवरत चलती रहेगी।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिला अध्यक्ष राधा बिष्ट, तारा तिवारी, सहबुद्दीन, शरद साह, ललित सतवाल, राजेंद्र बोरा, रोहित रौतेला, अभिषेक तिवारी, नितिन रावत, अमित बिष्ट, निर्मल रावत, अख्तर हुसैन, वीरेंद्र सिंह रौतेला, अमर बिष्ट, मोहन देवली, मनोज जोशी, गीता मेहरा, वीरेंद्र बंगारी, विपुल कार्की, अमन अंसारी, निजाम कुरैशी, कार्तिक साह आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments