अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशों के अनुरूप जनपद में पुलिस द्वारा कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जनपद पुलिस द्वारा बिना मास्क के बाजार में घूमने वाले 34 व्यक्तियों, सोशल डिस्टैंसिंग का पालन नहीं करने पर 62 व्यक्तियों के खिलाफ धारा-19 क (1) महामारी अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए कुल 9,600 रूपये का संयोजन जमा करवाया गया। इनके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने पर 11 व्यक्तियों के विरूद्व उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा-81 के अन्तर्गत कार्यवाही की गई जबकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 30 वाहन चालकों के विरूद्व मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 31,500 रूपये का संयोजन जमा करवाया गया।