HomeBreaking Newsखैरना : शराब पीकर हंगामा करने पर 04 पर कार्रवाई, बाइक सीज

खैरना : शराब पीकर हंगामा करने पर 04 पर कार्रवाई, बाइक सीज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी

चौकी पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने व यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का अभियान जारी है।

प्रभारी खैरना एसआई दिलीप कुमार द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने और अन्य नियमों की अनदेखी पर चालान किये। एमवी एक्ट के अंतर्गत 01 चालान करके 500 रूपये जुर्माना वसूला गया। वहीं 01 चालान शराब पीकर वाहन चलाने पर भी हुआ। बाइक संख्या UK05A2014 शराब पीकर चलाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया गया। 01 चालान खतरनाक तरीके से वाहन चलाने में कोर्ट का हुआ। जिसमें चालक का लाइसेंस निरस्त किया गया। 04 चालान सार्वजनिक स्थान में शराब पीने हंगामा करने पर हुए। जिसके तहत धारा 81 पुलिस एक्ट में कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments