पनुवानौला/अल्मोड़ा। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आज एसडीएम भनोली मोनिका व नायब तहसीलदार दीवान सिंह सलाल ने आज पनुवानौला में नो पार्किंग जोन में खड़े 4 वाहनों का चालान कियां साथ ही मास्क नही पहनने वालों की भी ख़बर ली गई। उन्होंने निर्देशित कि पनुवानौला बाजार में खाली स्थान पर 2 वाहन अल्मोड़ा की तरफ व 2 वाहन दन्या की तरफ लगेंगे। मॉल गाड़ियां को ज्यादा देर तक रूकने की इजाजत नही है। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। बाजार में सभी से मास्क पहनने व सामाजिक दूरी का पालन करने को कहा। इस मौके पर एसडीम मोनिका व नायब तहसीलदार दीवान सिंह सलाल के अलावा मनोज पेटशाली, राजस्व उपनिरीक्षक तनुज जोशी, गोपाल बिष्ट, मनोज गरजोला आदि मौजूद रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।