HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज : फास्ट फूड की दुकान में परोसी शराब, गिरफ्तार, सोमेश्वर...

अल्मोड़ा न्यूज : फास्ट फूड की दुकान में परोसी शराब, गिरफ्तार, सोमेश्वर में 7 के खिलाफ कार्रवाई

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
इस बीच जनपद अंतर्गत लगातार चल रही चेकिंग के चलते यहां बेस चौकी प्रभारी सौरभ भारती की पुलिस टीम ने कालेज गेट अल्मोड़ा के पास बॉम्बे फास्ट फूड की दुकान में ग्राहकों को शराब परोस रहे व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उधर सोमेश्वर थाना अंतर्गत पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की है।
पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम की चेकिंग के दौरान फास्ट फूड की दुकान में जगदीश चन्द्र लोहनी पुत्र शेखर चन्द्र लोहनी, निवासी-लोहना, पोस्ट ताकुला, सोमेश्वर ग्राहकों को शराब परोस रहा था। पुलिस ने मौके पर ऐसे साक्ष्य भी बरामद किए। उसके खिलाफ अल्मोड़ा कोतवाली में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।
उधर सोमेश्वर थाना क्षेत्रान्तर्गत ने थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने धनी राम पुत्र केसी राम निवासी ग्राम मालौज, पोस्ट ढौनीगाड़ को शराब के नशे में धुत होकर उत्पात मचाने पर उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत गिरफ्तार कर लिया और उसकी चिकित्सीयी जांच कराई और जुर्माना भरवाया। इसके अलावा थाना सोमेश्वर क्षेत्रांतर्गत ग्राम ढौनीगाड़ में झगड़ा कर न्यूसेंस फैला रहे 6 लोगों के खिलाफ पुलिस ने पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की और जुर्माना वसूला। इनमें फिरोज देवान पुत्र अब्दुला देवान, महातन परुवान पुत्र शंकर परुवान, अजीत पासवान पुत्र जयपाल पासवान, लंगर साह पुत्र रजा साह, कौशल देवान पुत्र मुस्तकीम देवान व राकेश साह पुत्र सुर्ख साह शामिल हैं। जो ढौनीगाड़ सोमेश्वर निवासी हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments