HomeBreaking NewsACMO ड्राइवर ने लिव-इन पार्टनर को उतारा मौत के घाट, खुद पहुंचा...

ACMO ड्राइवर ने लिव-इन पार्टनर को उतारा मौत के घाट, खुद पहुंचा थाने !

ADVERTISEMENTS

ब्यूटी पार्लर वाली से था अफेयर… शादीशुदा होने के बावजूद लिव-इन में रह रहे थे दोनों

सीएनई रिपोर्ट। हरिद्वार

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (ACMO) के ड्राइवर मुकेश पुजारी ने अपनी लिव-इन पार्टनर पिंकी की हत्या कर दी और फिर खुद ही थाने जाकर सरेंडर कर दिया।

हत्या की शिकार महिला की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। पिंकी शिवलोक कॉलोनी में ब्यूटी पार्लर चलाती थी।। पुलिस जांच में सामने आया है कि मुकेश और महिला दोनों पहले से शादीशुदा थे लेकिन अपने-अपने जीवनसाथियों से अलग रहते थे। कुछ सालों से दोनों साथ लिव-इन में रह रहे थे।

शक के साए में आई दरारें… लोहे की रॉड से सिर कुचलकर की हत्या

पुलिस के अनुसार, मुकेश को शक था कि महिला का किसी और से अफेयर चल रहा है। इसी शक को लेकर गुरुवार रात दोनों में तीखी बहस हुई और गुस्से में आकर मुकेश ने महिला के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। लगभग 11 साल से वह शिवलोक कॉलोनी से सटे भभूतावाला बाग निवासी पिंकी के साथ लिव इन में रह रहा था। बताया गया है कि तड़के 3:00 बजे मुकेश ने पिंकी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद रानीपुर कोतवाली पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस की शुरुआती पड़ताल में सामने आया है कि मुकेश की पहली पत्नी से दो जवान बेटे हैं। जबकि पिंकी से आठ साल की बेटी है।

कत्ल के बाद सुबह 5 बजे थाने पहुंचा ड्राइवर, बोला — “मैंने ही मारा है”

हत्या के बाद सुबह करीब 5 बजे मुकेश खुद थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने ही महिला की हत्या की है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे के अंदर खून से लथपथ महिला की लाश बरामद की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी पुलिस हिरासत में है।

विभाग में मचा हड़कंप

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आर.वी. सिंह ने पुष्टि की है कि मुकेश पुजारी स्वास्थ्य विभाग में स्थायी चालक है और फिलहाल एसीएमओ का ड्राइवर है। घटना की जानकारी विभाग को भी दे दी गई है। पुलिस अब हत्या के पीछे के कारणों की गहराई से जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments