HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: गांव—गांव पहुंचाएंगे केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां

बागेश्वर: गांव—गांव पहुंचाएंगे केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: भाजपा के गरुड़ मंडल की गरुड़ में हुई बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। राज्य दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा एक अभियान के तहत मंडल के सभी गांवों में जाएगी। सभी परिवारों तक भारत सरकार व राज्य सरकार की उपलब्धियों पहुंचाएगी। इसके अलावा क्षेत्रवासियों की समस्या पर भी चर्चा करेगी।

संयोजक खड़क सिंह टंगड़िया ने सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, शक्ति केंद्र सयोजक प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, मोर्चोंध्यक्ष महामंत्री व वरिष्ठ पदाधिकारियों से लोगों की समस्या सुनने को कहा। ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट ने बताया कि आज केंद्र सरकार व राज्य सरकार का लाभ हर व्यक्ति को मिल रहा है। बैठक मै जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, संजय परिहार, कुंदन सिंह कबडोला, रंजीत दास, इंद्र सिंह बिष्ट, महेश ठाकुर, चंदन बोरा, कमलेश पांडे, सुनील दोसाद, दयाल कांडपाल आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments