HomeUttarakhandAlmoraउपलब्धि : साहित्य गौरव सम्मान से नवाजे जायेंगे महेंद्र ठकुराठी व पवनेश

उपलब्धि : साहित्य गौरव सम्मान से नवाजे जायेंगे महेंद्र ठकुराठी व पवनेश

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। उत्तराखंड भाषा संस्थान देहरादून द्वारा कुमाउनी साहित्यकार महेन्द्र ठकुराठी और इनके सुपुत्र डॉ. पवनेश ठकुराठी को वर्ष 2024 के उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान के लिए चयनित किया गया है। वे मूलतः ग्राम बड़ालू जिला पिथौरागढ़ के निवासी हैं और वर्तमान में अल्मोड़ा में निवासरत हैं।

मिलेगी 01 लाख व 50 हजार की धनराशि

संस्थान की निदेशक स्वाति एस. भदौरिया द्वारा भेजे गए पत्रों के माध्यम से इस बात की पुष्टि की गई है कि महेन्द्र ठकुराठी को वर्ष 2022 में प्रकाशित उनके कुमाउनी कहानी संग्रह ‘हिमुलि परफाम’ के लिए उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान के तहत बहादुर बोरा पुरस्कार और डॉ. पवनेश ठकुराठी को नवोदित साहित्य उदयमान सम्मान के तहत गिरीश तिवारी ‘गिर्दा’ पुरस्कार से नवाजा जाएगा। बहादुर बोरा पुरस्कार के अंतर्गत एक लाख तथा गिरीश तिवारी ‘गिर्दा’ पुरस्कार के अंतर्गत पचास हजार रुपयों की धनराशि के साथ सम्मान चिन्ह, सम्मान पत्र और अंगवस्त्र का अंतर्भाव है।

उपरोक्त पुरस्कार आगामी 3 मार्च 2025 को आई आर डी टी सभागार, सर्वे चौक देहरादून में आयोजित एक अलंकरण समारोह में दिए जाएंगे। इस कार्यक्रम में सुभाष पंत को उत्तराखंड साहित्य भूषण पुरस्कार, गोपाल दत्त भट्ट को गुमानी पंत पुरस्कार, शशिभूषण बडौनी को महादेवी सम्मान और मोहन जोशी को शेर सिंह बिष्ट अनपढ़ पुरस्कार समेत कई अन्य पुरस्कार दिए जाने हैं।

ज्ञातव्य है कि महेन्द्र ठकुराठी और डॉ. पवनेश ठकुराठी विगत कई वर्षों से हिंदी व विशेष रूप से कुमाउनी भाषा साहित्य के क्षेत्र में अनवरत रूप से काम कर रहे हैं। इनकी कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। अनेक पत्र-पत्रिकाओं में इनकी रचनाएं प्रकाशित होती रहती हैं। कुमाउनी कहानी, कविता, व्यंग्य, नाटक, संस्मरण, समालोचना, जीवनी और बाल साहित्य विधाओं में नियमित रूप से ये कलम चला रहे हैं। अनेक संस्थाओं द्वारा इन्हें सम्मानित भी किया जा चुका है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments