HomeBreaking Newsवनभूलपुरा में पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार: पारिवारिक कलह बनी वजह

वनभूलपुरा में पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार: पारिवारिक कलह बनी वजह

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी : उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित वनभूलपुरा क्षेत्र में अपनी पत्नी की हत्या के आरोपी इन्तजार हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह और पत्नी के कथित अवैध संबंधों के शक में गुस्से में आकर ईंट के टुकड़े से वार कर आरोपी ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया था।

घटना का विवरण और त्वरित पुलिस कार्रवाई

यह सनसनीखेज घटना 23 अक्टूबर 2025 की है। वादिनी रुखसार पत्नी सलमान निवासी शमीम पीसीओ वाली गली, इन्द्रानगर, बड़ी रोड, बनभूलपुरा की तहरीर पर थाना बनभूलपुरा में भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) की धारा 103(1) के तहत मुकदमा संख्या 245/2025 दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी सिटी श्री प्रकाश चंद्र और सीओ सिटी श्री नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में, प्रभारी थाना बनभूलपुरा श्री सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए, आरोपी इन्तजार हुसैन पुत्र अली रज़ा (उम्र 58 वर्ष, निवासी मलिक का बगीचा, पानी की टंकी के पास, बनभूलपुरा) को 24 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी ने स्वीकारा अपराध: अवैध संबंध और कलह थी वजह

पुलिस पूछताछ में आरोपी इन्तजार हुसैन ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसने बताया कि वह अपनी पत्नी शाहीन के साथ चल रहे पारिवारिक विवाद और पत्नी के कथित अवैध संबंधों के कारण मानसिक रूप से बहुत परेशान रहता था।

23 अक्टूबर 2025 को दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ। इसी दौरान, गुस्से में आकर आरोपी ने घर में रखी ईंट के टुकड़े से पत्नी शाहीन के सिर पर कई बार प्रहार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तारी टीम:

  1. उप निरीक्षक सुशील जोशी (प्रभारी थानाध्यक्ष, बनभूलपुरा)
  2. उप निरीक्षक मनोज यादव
  3. हेड कांस्टेबल रमेश काण्डपाल
  4. कांस्टेबल शिवम कुमार
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments