HomeBreaking Newsब्रेकिंग : बेटी के साथ मारपीट-अभद्रता का लगाया आरोप, थाने में दी...

ब्रेकिंग : बेटी के साथ मारपीट-अभद्रता का लगाया आरोप, थाने में दी तहरीर

ADVERTISEMENTSAd

✒️ सोशल मीडिया में शेयर किया वीडियो

अनूप सिंह जीना, गरमपानी/नैनीताल

नैनीताल जनपद के ग्राम हरतोला में किसी बात को लेकर को दो पक्षों में विवाद हो गया। इस मामले में तारादत्त तिवारी ने कुछ लोगों पर उनके परिवार के साथ गाली-गलौज व मारपीट का आरोप लगाया है। भवाली कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि उनकी बेटी के साथ भी दबंगों ने मारपीट की, जिससे वह काफी चोटिल हो गई। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।

तहरीर में कहा गया है कि गत 06 नवंबर को क्षेत्र के कुछ लोगों ने जमीनी विवाद के चलते उनके पूरे परिवार के साथ मारपीट की। यही नहीं, उनकी बेटी के साथ भी अभद्रता, मारपीट व गाली-गलौज की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी झूठी गवाहों के माध्यम से उलटा उनका ही अब उत्पीड़न कर रहे हैं। तहरीर में तीन लोगों पर उन्होंने मारपीट के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इधर पीडित द्वारा एक वीडियो भी सोशल मीडिया में शेयर किया जा रहा है। जिसमें डोली में बैठा कर लड़की को कुछ लोग ले जा रहे हैं। वीडियो में वह कह रहे हैं कि उनकी बेटी के साथ दबंगों ने मारपीट की, जिससे वह काफी चोटिल हो गई और उसे वह उपचार के लिए हल्द्वानी ले जा रहे हैं। सोशल मीडिया में शेयर किये गये वीडियो में कहा जा रहा है कि मल्ला रामगढ़ पुलिस ने भी इस मामले में कुछ कार्रवाई नहीं की और उन्हें आरोपी पक्ष के साथ समझौता करने को कहा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments