Accident : ड्यूटी को जा रहे स्कूटी सवार को टैंकर ने मारी जोरदार टक्कर, मौत
ADVERTISEMENTS
Accident in Rudrapur : सिडकुल चौक पर हुए एक दर्दनाक हादसे में स्कूटी सवार युवक की टैंकर के नीचे कुचले जाने से मौत हो गई। मृतक यहां सिडकुल की कंपनी में कार्यरत था।
रुद्रपुर के सिडकुल चौक पर Accident
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूटी संख्या यूके 06 ए सी 7994 से जगदीश गाबड़ी अपनी ड्यूटी को जा रहे थे। इसी दौरान सिडकुल चौक पर एक टैंकर यूके 06 सीबी 3630 से उनकी स्कूटी की भिडंत हो गई। वह सड़क पर गिरे और टेंकर के पहिये के नीचे आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक जगदीश गाबड़ी सिडकुल की कंपनी में काम करते थे और आज सुबह अपनी ड्यूटी के लिए रोज की तरह स्कूटी से जा रहे थे। इस बीच यह भयानक हादसा हो गया।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।