HomeAccidentहल्द्वानी मार्ग पर हादसा - एक युवक की मौत, एक गंभीर

हल्द्वानी मार्ग पर हादसा – एक युवक की मौत, एक गंभीर

ADVERTISEMENTS

नैनीताल | हल्द्वानी मार्ग पर आम पड़ाव के पास एक पिकअप और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हल्द्वानी के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नैनीताल एफएसएसओ चंदन राम आर्य अन्य कर्मियों के साथ मंगलवार शाम हल्द्वानी से नैनीताल की ओर जा रहे थे। आम पड़ाव क्षेत्र में उन्हें दो युवक सड़क किनारे लहूलुहान अवस्था में मिले। उन्होंने तत्काल 108 एंबुलेंस को फोन करने के साथ ही उन्होंने स्थानीय पुलिस को भी सूचित किया। वह तत्काल अपने वाहन से दोनों युवकों को हल्द्वानी बेस चिकित्सालय ले गए। आगे पढ़ें…

चंदन राम आर्य ने बताया कि चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जिसकी पहचान कोटद्वार निवासी आशीष के रूप में हुई है। वहीं पौड़ी गढ़वाल निवासी हरीश चंद गंभीर रूप से घायल है। जिसे अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।

बताया कि मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को देने के साथ ही दोनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। चौकी इंचार्ज ज्योलीकोट नरेंद्र कुमार ने बताया कि पिकअप और बाइक को कब्जे में ले लिया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments