HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः नाबालिग लड़की गुम हुई, अगले दिन मुरादाबाद से बरामद

अल्मोड़ाः नाबालिग लड़की गुम हुई, अगले दिन मुरादाबाद से बरामद

ADVERTISEMENTS

👉 गुमशुदगी दर्ज होने के 24 घंटे में पुलिस ने ढूंढ ली

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः जिले के सोमेश्वर थानांतर्गत निवासी एक नाबालिग लड़की अचानक गुम हो गई। जो अगले दिन उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से बरामद हुई। गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस टीम ने बालिका को बरामद कर लिया। जिसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत 15 जून 2023 को सोमेश्वर की एक महिला ने थाना सोमेश्वर में सूचना दी कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर से नाराज होकर कहीं चली गयी है, लेकिन काफी ढूढ़खोज के बावजूद उसका पता नहीं चल पा रहा है। यह भी बताया कि उसके पास मोबाइल भी नहीं है। पुलिस से पुत्री की तलाश करने का अनुरोध किया गया। इस पर पुलिस ने बालिका की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखी और उसे ढूंढने के लिए पुलिस टीम गठित की। पुलिस टीम ने ठोस सुरागरसी/पतारसी की और सूचना संकलन करते हुए काफी प्रयास किए। इन्हीं प्रयासों के चलते गुमशुदा बालिका को अगले दिन मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद कर लिया और उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस टीम में महिला उप निरीक्षक मोनी टम्ट, हेड कांस्टेबल पंकज वर्मा व कांस्टेबल आशा कौशल शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments